गुजरात के सक्कर बाग जू में घूमते शेर।
- फोटो : गुजरात के सक्कर बाग जू में घूमते शेर।
इटावा। सफारी में लगातार शेरों का कुनबा बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में सफारी में जन्मे दो शेरों का जोड़ा बनाने के लिए शेरनियां लाने की तैयारी है। इसके लिए सफारी के अधिकारी गुजरात के दौरे पर गए हैं। जल्द ही दो शेरनियां आने की उम्मीद है।
सफारी पार्क में जन्म लेने वाले दो शेर शिंबा और सुल्तान का अभी जोड़ा नहीं बन सका है। इसे बनाने के लिए सफारी प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। सफारी पार्क के निदेशक डाॅ. अनिल पटेल, सलाहकार डाॅ. आरएन भुवा तथा पशु चिकित्सक डाॅ. रॉबिन यादव मंगलवार से गुजरात दौरे पर गए हैं। वह यहां के शक्करवार के अधिकारियों से चर्चा करने के बाद दो शेरनियां मंगाने का प्रयास कर रहे हैं। निदेशक ने बताया कि टीम के साथ दौरे पर आए हैं। जल्द ही दो शेरनियों को मिलने की उम्मीद है। इससे ब्रीडिंग सेंटर की रफ्तार बढ़ सकी है।