यह विश्व के इतिहास में प्रथम अवसर होगा, जब जनमानस प्रत्यक्ष पुष्पक विमान में बैठे हुए हजारों प्रभु श्रीराम जी के स्वरूपों का दर्शन करेगा।
बनेंगे सेल्फी पॉइंट और झांकियां
महर्षि वशिष्ठ जी की परंपरा के पूज्य संतों समेत सनातन संस्कृति के विभिन्न आयामों, पंथों, पूज्य संत भी समरसता मंच पर विराजेंगे। हिंदू समाज के विभिन्न पंथों की भी भव्य झांकियों के साथ सेल्फी पॉइंट भी बनाए जाएंगे। महाराष्ट्र के युद्धक वाद्ययंत्रों के प्रदर्शन के साथ ही शिव गर्जना भी होगी। साथ ही, 21 लालित्य कलाओं का प्रदर्शन और 21 प्रतिभाओं का भी अलंकरण होगा। आयोजन में लाखों रामभक्तों के बैठने की व्यवस्था के विशाल पंडाल को 20 ब्लॉकों में बांटा जाएगा।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक महेश त्रिवेदी, अमित पांडेय, विवेक द्विवेदी, गंगानारायण मिश्र, ओमेंद्र अवस्थी, राजेश त्रिपाठी, आशीष गुप्ता, आशीष त्रिपाठी, नवीन सिंह, संत सिंह, पंकज शुक्ल, अनुराग, युवराज, प्रशांत, वैभव, अक्षय, रौनक, सौरभ, समेत कानपुर प्रांत के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।