पीएम मोदी की रैली के लिए बैठक करते भाजपा नेता
बांदा में शुक्रवार (15 फरवरी) को झांसी में हो रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में भीड़ का सैलाब जुटाने में प्रदेश सरकार के मंत्री से लेकर भाजपा जिला संगठन तक जुट गया है। बांदा से एक हजार वाहनों पर 40 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारियां की जा रही हैं। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने मंगलवार को यहां भाजपा नेताओं के साथ रणनीति तय की।
लोकसभा चुनाव के माहौल में भाजपा बुंदेलखंड में प्रधानमंत्री की रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में कोई कोई कसर नहीं छोड़ रही। बुंदेलखंड के हर जिले से भीड़ जुटाने की कवायदें जारी हैं। इसी श्रृंखला में मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं के साथ बैठक की।