फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले कंटेनर ने मारी टक्कर फिर खड़े ट्रक में जा घुसी कुंभ जा रही यात्रियों से भरी बस, मच गया हड़कंप

Tue, 12 Feb 2019 06:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस
विज्ञापन

फतेहपुर चौडगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर सोमवार रात करीब दो बजे कुंभ श्रद्धालुओं की एक बस खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में बस में सवार 20 श्रद्धालुओं में 15 घायल हो गए। ज्यादा चोट आने पर दस को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीएम ने एक इंटर कालेज में यात्रियों को ठहराया है। डाक्टरों ने सभी की हालत ठीक बताई है।

विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद, बड़ा बाजार निवासी सभी श्रद्धालु हैं। 20 लोग बस से कुंभ स्नान के लिए सोमवार दोपहर घरों से निकले थे। कल्यानपुर थानाक्षेत्र हाईवे के चौडगरा ओवरब्रिज पर देर रात हादसा हुआ। घायल मनोज गुप्ता ने बताया बस के आगे कंटेनर ट्रक जा रहा था। ओवरब्रिज पर बिगड़े खड़े ट्रक में कंटेनर ने साइड से टक्कर मारी। उसके पीछे बस लगी थी।

 

विज्ञापन

बस पीछे से ट्रक में जा घुसी

जब बस चालक आगे हुआ तो हादसे को भांप नहीं पाया। बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद बस का चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे श्रद्धालु रोशन की पत्नी रामकुमारी (80), श्रीनिवास (58) व उनकी पत्नी सरोज गुप्ता (50), रामनिवास (58) व उनकी पत्नी सुनीता (55), राजेश गुप्ता (53) व उनकी पत्नी नर्मदा (50), सुभाष गुप्ता (45) व उनकी पत्नी बीना (42), मनोज गुप्ता (45) व उनकी पत्नी संगीता (42), बसंत (50) एवं उनकी पत्नी डाली (40), अरविंद (60) व उनकी पत्नी पूनम (58), बालकृष्ण अग्रवाल (65), प्रेम किशोर (55) व उनकी पत्नी मुन्नी देवी (50) घायल हुए है।

घायलों को गोपालगंज पीएचसी के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद करीब तीन घंटे यातायात बाधित रहा। पुलिस ने ओवरब्रिज के नीचे से रूट डायर्वजन किया। उक्त लोगों को कुंभ नहाने के बाद वाराणसी और विंध्याचल जाना था। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया सभी घायल सुरक्षित है।

कुंभ मेले के दौरान यह तीसरा बस हादसा है। तीनों हादसे कल्यानपुर थानाक्षेत्र के हाईवे पर हुए। पहला हादसा रोडवेज बस का मौहार गांव के सामने हुआ था। जिसमें दस लोगों की मौत और चालीस लोग घायल हुए थे। तीन दिन पहले कल्यानपुर हाईवे के मौहार हाईवे पर कुंभ श्रद्धालुओं की बस गुमटियों से जा टकराई थी। गनीमत रही कि कोई अधिक घायल नहीं था। तीसरा बस हादसा सोमवार की रात चौडगरा ओवरब्रिज पर हुआ।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें