फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Violence: एसआईटी की अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 90 दिनों में दायर होगी चार्जशीट, 62 लोगों की हो चुकी है गवाही

Sun, 19 Jun 2022 03:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर हिंसा मामले में अब तक 62 लोगों की गवाही हो चुकी है। इनमें से 42 लोग प्रत्यक्षदर्शी हैं, जिनके सामने पथराव और बमबाजी की गई। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने दावा किया है कि 90 दिनों में वह इस प्रकरण में चार्जशीट फाइल कर देगी। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा को लगभग 15 दिन पूरे हो चुके हैं। विवेचना के लिए गठित की गई एसआईटी ने 15 दिनों में 145 पर्चे काट दिए हैं। प्रतिदिन नौ की औसत से पर्चे काटे गए हैं। साथ ही, मामले में 62 लोगों की गवाही हो चुकी है।  इनमें से 42 लोगों के सामने पथराव और बमबाजी हुई है। एसआईटी का दावा है कि 90 दिनों में वह इस प्रकरण में चार्जशीट फाइल कर देगी।

विज्ञापन

दहशत में थे लोग, छिपने और भागने के लिए हुए थे मजबूर 
एसआईटी ने अपनी विवेचना में ऐसे 42 गवाहों को भी शामिल किया है, जिनके सामने पथराव और बमबाजी हुई थी। यही नहीं, उन्हीं के बयान में एसआईटी ने यह भी शामिल किया है कि घटना के समय स्थानीय लोग अपने घरों और दुकानों के अंदर जान बचाने के छिपने लगे। 

विज्ञापन

साथ ही, दहशत में आकर इधर उधर भागने पर मजबूर हो गए थे। वहीं, 15 ऐसे गवाह शामिल किए गए हैं, जिनके सामने फायरिंग हुई थी। अब तक की विवेचना में पांच पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया है। इनके द्वारा ही बताया गया है कि घटना की शुरुआत कैसे हुई। कैसे जुलूस हिंसा में बदला और फिर पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें