बाकी 49 हजार स्मार्ट मीटरों को इन तीन डिवीजनों के अलावा किदवईनगर और दहेली सुजानपुर डिवीजन में लगाए जाने हैं। जिन भी उपभोक्ताओं के घरों में इलेक्ट्रॉनिक पोस्टपेड मीटर लगे हैं, केस्को प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाएगी। चार किलोवाट तक कनेक्शन पर ही स्मार्ट मीटर लगेंगे।
पांच किलोवाट या इससे अधिक लोड का कनेक्शन लेने पर इलेक्ट्रॉनिक पोस्टपेड मीटर ही लगेंगे। पांच किलोवाट से अधिक लोड पर थ्री फेज मीटर लगाए जाते हैं लेकिन स्मार्ट प्रीपेड मीटर अभी सिंगल फेज हैं।
15 हजार स्मार्ट पोस्टपेड मीटर भी होंगे प्रीपेड
केस्को ने जहां-जहां एक लाख सात हजार स्मार्ट मीटर लगाए थे, उनमें 70 हजार मीटर प्रीपेड थे। 37 हजार स्मार्ट पोस्टपेड मीटर थे। अब 22 हजार मीटरों को प्रीपेड कर दिया गया है। बाकी 15 हजार मीटरों को इसी महीने ऑनलाइन सर्वर से प्रीपेड कर दिया गया जाएगा।
यूपीपीसीएल के निर्देश हैं कि अब कोई भी नया बिजली कनेक्शन देने पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर ही लगाया जाएगा। चार किलोवाट तक किसी भी कनेक्शन को जारी करने या खराब मीटर को बदलने अब फोर जी तकनीकी का स्मार्ट प्रीपेड मीटर ही लगाया जाएगा। -चंद्रशेखर अंबेडकर, मीडिया प्रभारी, केस्को