फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की भेंट चढ़ी गर्भवती, ससुरालवालों ने प्रसव के दौरान नहीं दिलाया बेहतर इलाज

Wed, 12 Oct 2016 08:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
उरई के सिरसाकलार थाना के गांव जरारा निवासी एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। मायके वालाें ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


कैलिया थाना के गांव सुनाया निवासी गजराज सिंह ने सिरसाकार थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी प्रेमा का विवाह जरारा गांव निवासी गजराज के साथ किया था।
विज्ञापन


बीती 10 अक्तूूबर को उसको कुठौंद सामुदायिक केंद्र में बच्चा हुआ। इसके बाद बेटी की हालत बिगड़ गई और उसको कानपुर रेफर कर दिया लेकिन पति उसे जानबूझकर औरैया ले गया जहां इलाज के अभाव में बेटी की मौत हो गई। इसके पीछे दहेज की मांग पूरी न होने की बात कही। पुलिस ने मामले में जांचकर कार्रवाई की बात कही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें