वैन की भीतर प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती महिला की तस्वीर
- फोटो : kanpur amar ujala
कानपुर के आसपास के इलाकों में सड़कों की हालत इतनी खस्ता है कि एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में ही प्रसव हो गया। यह घटना पनकी से कल्याणपुर क्रॉसिंग के बीच खराब सड़क की है।
जानकारी के मुताबिक गड्ढों में 108 एंबुलेंस ने इतने हिचखोले खाए कि अस्पताल जा रही प्रसूता की डिलीवरी रास्ते में ही हो गई। एंबुलेंस के ड्राइवर और सहायक ने किसी तरह हिम्मत दिखाकर एंबुलेंस में ही प्रसव कराया।
इस पर ड्राइवर का कहना है कि 'सड़क पर इतने गड्ढे थे कि झटके लगने से प्रसूता का दर्द काफी बढ़ गया। एम्बुलेंस रेंग कर गड्ढे पार करानी पड़ी। दर्द से प्रसूता की हालत काफी गंभीर हो गई थी।'
महिला के पति ब्रजेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण वह एंबुलेंस को लेकर धीरे-धीरे जा रहा था। पनकी के आगे बढ़ने पर सड़क इतनी खराब थी कि चलना मुश्किल था। इधर झटकों से सुनीता का दर्द बढ़ता ही जा रहा था।