फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर की प्रगति तिवारी ने जीता Miss U.P. Icon- 2018 का खिताब

Fri, 01 Jun 2018 04:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
पेशे से लेक्चरार प्रगति का सपना सुपर मॉडल बनना है
प्रगति तिवारी ने मिस यूपी आईकॉन-2018 का खिताब जीतकर अपने परिवार और कानपुर का नाम रोशन किया है। 27 मई को लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में आयोजित ग्रांड फिनाले में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन ने प्रगति को विजेता का ताज पहनाया। पेशे से लेक्चरार प्रगति का सपना सुपर मॉडल बनना है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- फिल्म में मिलेगा काम... 
विज्ञापन

2 of 4
मिस कानपुर में फर्स्ट रनरअप रहीं थीं
लॉयन मोशन पिक्चर्स की ओर से आयोजित मिस्टर एंड मिसेज यूपी आईकॉन-2018 के लिए प्रदेश के कई शहरों में ऑडीशन लिए गए थे। इसमें चयनित प्रतिभागियों के बीच 27 मई को लखनऊ के गोमती नगर के फाइव स्टार होटल में ग्रांड फिनाले हुआ। इसमें कई राउंड हुए। इसमें प्रगति ने जलवा बिखेरते हुए विजेता का ताज हासिल कर लिया। शो के फाइनल में 25 प्रतिभागी शामिल हुए थे। इस शो के जजेस पैनल में बॉलीवुड से रिमी सेन, टीवी सीरियल डायरेक्टर रोहित राज गोयल, एमटीवी की गौरी अरोड़ा, आदेश श्रीवास्तव की भांजी सिंगर माध्वी श्रीवास्तव व बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा थे। प्रतियोगिता में  गोरखपुर के शिवा सिंह  मिस्टर यूपी और कानपुर की प्रगति तिवारी मिस यूपी आईकॉन 2018 चुनी गई। विजेताओं को बॉलीवुड फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा। अभिषेक श्रीवास्तव, राजा श्रीवास्तव व आयुष जायसवाल शो के आयोजक थे। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- मिस कानपुर में फर्स्ट रनरअप रहीं थीं...
 
विज्ञापन

3 of 4
कानपुर में ही एमटेक की पढ़ाई कर रहीं प्रगति का सपना सुपर मॉडल बनना है
कानपुर विकासनगर की रहने वाली प्रगति ने मिस कानपुर प्रतियोगिता में भी भाग लिया था। उसमें वह फर्स्ट रनरअप रही थीं। कानपुर में ही एमटेक की पढ़ाई कर रहीं प्रगति का सपना सुपर मॉडल बनना है। प्रगति पालिटेक्निक कानपुर में गेस्ट लेक्चरार भी हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- प्रगति की प्रोफाइल पर एक नजर...
 
विज्ञापन

4 of 4
प्रगति तिवारी
नाम- प्रगति तिवारी
उम्र- 24
पिता का नाम- राजेंद्र तिवारी, टीचर
माता का नाम- मंजूबाला तिवारी, गृहिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें