फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध ने 70 साल की जीवन संगिनी को सोते समय इस वजह से उतारा मौत के घाट, सिहर उठा उन्नाव

Fri, 01 Jun 2018 08:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
मौरावां पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रामसनेही - फोटो : अमर उजाला
जर जोरू और जमीन के फसाद में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग हत्या करने पर आमादा हो जाते हैं। लालज का भूत इस कदर इन दरिंदों पर हावी हो जाता है कि इन्हे अपना पराया भी समझ नहीं आता। ऐसा ही एक मामला यूपी के उन्नाव जिले में सामने आया है जहां  75 साल के वृद्ध ने अपनी 70 साल की पत्नी को सोते समय गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जानें क्या है पूरा मामला...


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मौरावां पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रामसनेही - फोटो : अमर उजाला
मौरावां थानाक्षेत्र के संतबख्शखेड़ा गांव के मजरा चिलौली निवासी रामनसनेही यादव (75) ने बुधवार देर रात करीब दो बजे पत्नी रामजानकी (70) की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर रामसनेही का बड़ा बेटा रामसागर मौके पर पहुंचा। पिता के हाथ में तमंचा और चारपाई पर मां का खून से लथपथ शव देख वह सन्न रह गया। उसने लाठी से पिता के हाथ पर वार किया।  इससे तमंचा छूटकर दूर जा गिरा। बेटा पिता को पकड़कर शोर मचाने लगा। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने रात में ही रामसनेही को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया।


आगे की स्लाइड में- औने पौने दाम में बेच देता था खेत
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
एसपी हरीश कुमार ने बताया कि रामसनेही ने कुछ वर्षों के अंतराल में अपनी छह बीघा जमीन बेच दी है। अब करीब डेढ़ बीघा जमीन बची है। जमीन बिक्री के रुपये उसने पत्नी और बेटों को नहीं दिए। वह अब कुछ और जमीन बेचना चाहता था। इसकी भनक पर रामजानकी विरोध करते हुए पति पर नजर रख रही थीं। उसे घर से बाहर जाने से भी रोकती थीं। इसी को लेकर दोनों में विवाद होता था। बुधवार शाम को भी रामसनेही का पत्नी से विवाद हुआ था। रात को दोनों घर में अगल-बगल चारपाई पर लेटे थे। रात करीब दो बजे रामसनेही ने पत्नी पर तमंचे से ताबड़तोड़ दो फायर कर दिए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे रामसागर ने पिता रामसनेही के खिलाफ अपनी मां की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 

औने पौने दाम में बेच देता था खेत
गोली मारकर पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले रामसनेही यादव ने दो साल के अंदर औने पौने दामों में छह बीघा जमीन बेच डाली थी। जमीन बिक्री के रुपये न मिलने से रामजानकी से विवाद होता था। रामसनेही यादव का छोटा बेटा सुभाष माता-पिता के साथ रहता था। वह घटना के एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली गया था। बड़ा बेटा शादी के बाद पास में अलग घर बनाकर रह रहा था। पत्नी को अकेला पकर रामसनेही ने पत्नी के सीने में एक के बाद दो गोलियां दागकर मौत के घाट उतार दिया।


आगे की स्लाइड में- साथी से मांग कर लाया था तमंचा...
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
असलहा बनाने में जा चुका है जेल
मौरावां पुलिस ने अक्तूबर 2017 में संतबक्सखेड़ा में एक असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। फैक्ट्री से पुलिस ने रामसनेही यादव व उसके साथी बनवारी लाल तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

साथी से मांग कर लाया था तमंचा
पुलिस की पूछताछ में रामसनेही ने बताया कि वह अपने साथी से तमंचा व दो कारतूस मांग कर लाया था। वह कई दिनों से तमंचे को घर में छिपाकर रखे था। मंगलवार को बेटे के दिल्ली जाते ही उसे घटना को अंजाम देने का मौका मिल गया। मौरावा थानाध्यक्ष मो. अशरफ ने बताया कि तमंचा व कारतूस मुहैया कराने वाले की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें