पालिका स्टेडियम का निरीक्षण करते मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में आधुनिक इंडोर मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परियोजना के तहत निर्माणाधीन पालिका स्टेडियम का निर्माण सितंबर (डेडलाइन) से चार महीने पहले 30 मई को पूरा हो जाएगा। जून के पहले सप्ताह में स्टेडियम का उद्घाटन किया जाएगा। मंगलवार को मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने निरीक्षण कर बचे काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
आईआईएम इंदौर की ओर से स्मार्ट सिटी कानपुर को स्टेडियम के संचालन एवं रखरखाव के लिए भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार एक हफ्ते के अंदर निविदा आमंत्रित करने के भी निर्देश दिए। ताकि 30 मई प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। नगर आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि इस मल्टी स्पोर्ट्स बिल्डिंग की छत पर सोलर पैनल लगाए जाने के प्रयास तुरंत शुरू करें। इसके अलावा बाउंड्री वॉल का एचबीटीयू से परीक्षण कराया जाए। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि बिल्डिंग के मेन हॉल में दोनों छोर पर एलईडी स्क्रीन व स्कोर बोर्ड लगाने की व्यवस्था की जाए।