सुपर मॉम कार्यक्रम में सुपर मॉम बनी प्राची अग्रवाल (बाएं से दूसरी )
- फोटो : amarujala
कानपुर। जायके और स्वाद की दौड़ में कुछ नया बनाकर आगे निकलने की होड़ में महिलाओं ने अपने हाथों का करिश्मा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लजीज व्यंजन बनाने के साथ ही सवाल-जवाब के राउंड में दिमाग के इस्तेमाल की भी मिसाल सामने आई। मौका था अमर उजाला और कैच साल्ट एंड स्पाइसेज की ओर से आयोजित ‘सुपर मॉम’ प्रतियोगिता का। इसमें प्राची अग्रवाल के मनजले पनीर सब पर भारी पड़े। सवालों के सटीक जवाब देकर आठ लोगों को पीछे छोड़ते हुए सुपर मॉम का खिताब हासिल किया।
शास्त्री नगर स्थित होटल अनाइचा में अमर उजाला की ओर से ‘सुमर मॉम’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पीएसआईटी कॉलेज की वाइस चेयरपर्सन निर्मला सिंह, प्रावी आईवीएफ एंड इनफर्टिलिटी सेंटर की डॉ. मोनिका सचदेवा और एक्सपर्ट सेफ की कविता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें सबसे पहले ‘खाना-पीना’ राउंड में महिलाओं ने अलग-अलग तरह की डिश तैयार की, जिसमें प्राची का मनजले पनीर निर्णायक शेफ कविता सिंह की कसौटी पर खरा उतरा। इसके बाद दूसरे राउंड ‘दिमाग की कसरत’ में प्रतिभागियों को वीडियो दिखाकर और सामान्य ज्ञान से जुड़े कई सवाल पूछे गए। तीसरे राउंड में 60 सेकेंड में ‘पजल सॉल्व्ड’ में भी प्राची आगे रहीं और ‘सुपर मॉम’ बन गईं। वहीं गोवर्धन घी कुकिंग कांटेस्ट में शामिल प्रतिभागियों ने गोवर्धन घी का प्रयोग करते हुए रेसपी बनाई। इसमें पूजा सचान विनर रहीं। मुख्य अतिथि निर्मला सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। कविता सिंह ने कहा कि खाना तो सभी महिलाएं बनाती हैं पर कुछ ऐसे आसान टिप्स हैं, जिनके इस्तेमाल से रोजमर्रा का खाना बहुत ही स्वादिष्ट हो जाता है। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद खास काउंटरों पर महिलाओं और युवतियों की खरीदारी के लिए भीड़ जुटी रही। इसमें कैच मसाले का हैप्पी डेज सैनिटरी पैड, सहेली, पारले आदि के काउंटर में खरीदारी करने वालों को विशेष छूट का लाभ मिला। मुख्य आयोजक कैच साल्ट एंड स्पाइसेज की ओर से सौरभ निगम और खाटी रहे। गोवर्धन घी, पारले बेकस्मिथ ओरिजनल इंग्लिश मारी से संतोष रावत मौजूद रहे। एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड कंपनी के प्रोडक्ट सहेली सबसे सुरक्षित नॉन स्टेराइल्ड गर्भ निरोधक गोली का सक्रिय योगदान रहा। कार्यक्रम में सहेली से विपिन मिश्रा कार्यक्रम में मौजूद रहे।