फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फाइनल में भिड़ेंगी पीपीएन और डीएवी की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले बृहस्पतिवार को खेले गए। इनमें पीपीएन कॉलेज और डीएवी कॉलेज ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। वीएसएसडी कॉलेज में खेले गए मैचों में पीपीएन ने मेजबान वीएसएसडी कॉलेज को और डीएवी ने सीएसजेएमयू की टीम को हराया।
विज्ञापन

वीएसएसडी कॉलेज की टीम 14 ओवर में महज 70 रन पर ही सिमट गई। अनुभव ने चार बल्लेबाजों को आउट किया। अनुज और नीरज को दो-दो विकेट मिले। पीपीएन कॉलेज की टीम ने दसवें ओवर में एक विकेट खोकर 71 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। पीपीएन ने यह मुकाबला नौ विकेट से जीता। दूसरे सेमीफाइनल मैच में सीएसजेएमयू की टीम ने 171 रन बनाए। उत्कर्ष ने 65 रनों की पारी खेली। डीएवी कॉलेज की टीम ने विकास यादव की 56 रनों की पारी के दम पर 19वें ओवर में जीत दर्ज की। डीएवी ने छह विकेट से मैच जीता। खिताबी मुकाबला शुक्रवार को पीपीएन और डीएवी कॉलेज की टीमों के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें