फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खो-खो में सीएचएस एजुकेशन सेंटर बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केएसएस अंतर विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता (बालक वर्ग) में सीएचएस एजुकेशन सेंटर चैंपियन बना। दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कानपुर के सीबीएसई से संबद्ध 31 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में सीएचएस ने पूर्णचंद्र विद्या निकेतन को एक पारी और 11 अंकों के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए पहले सेमीफाइनल में पूर्णचंद्र विद्या निकेतन ने हरमिलाप मिशन स्कूल को कड़े मुकाबले में एक अंक से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में सीएचएस एजुकेशन सेंटर ने शानदार खेल और आपसी तालमेल के दम पर श्रीराम एजुकेशन सेंटर को एक पारी और 11 अंकों से शिकस्त दी। फाइनल में भी सीएचएस की टीम ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और जीत दर्ज की।
मुख्य अतिथि विधायक महेश त्रिवेदी, विशिष्ट अतिथि कानपुर बुकसेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विनी गुप्ता, विद्यालय के निदेशक सरदार अमरप्रीत सिंह, प्रबंधक सरदार हर्षप्रीत सिंह, प्रबंधन समिति की सदस्य संजोत कौर और नवजोत कौर, प्रधानाचार्या डॉ. कृष्णा चौहान तथा उप प्रधानाचार्या मोनिका जॉन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान डॉ. राम पंजवानी, मुनेंद्र कुशवाह, शिशुपाल सिंह, कशिश सिंह चंदेल, नारायण जी श्रीवास्तव, अनुज खरे और अनुराधा अवस्थी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें