फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूनम पांडे की बढ़ेंगी मुश्किलें, कानपुर में दर्ज हुआ मुकदमा, फैजान अंसारी का 100 करोड़ की मानहानि का दावा

Sun, 11 Feb 2024 04:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रियलिटी शो डेटबाजी फेम फैजान अंसारी ने पूनम पांडे और पति सैम बॉम्बे के खिलाफ आईपीसी धारा 499 और 500  के तहत मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में सीपी अखिल कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर अभिनेत्री पूनम पांडे की इलाज के दौरान सर्वाइकल कैंसर से मौत की फर्जी सूचना फैलाई गई थी। मामले में रियलिटी शो डेटबाजी फेम फैजान अंसारी ने पूनम पांडे और पति सैम बॉम्बे के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

सीपी अखिल कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि फैजान अंसारी वही शख्स हैं जिन्होंने कुछ समय पहले मुंबई में उर्फी जावेद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। फैजान का कहना है कि पूनम पांडे ने देशवासियों की  भावनाओं को आहत पहुंचाने का काम किया है।
बता दें कि बीते शुक्रवार को अभिनेत्री पूनम पांडे के निधन की खबर दिन भर चर्चा का विषय बनी रही, लेकिन ठीक एक दिन बाद ही एक और खबर आई की वह जिंदा है और उनके मौत की खबर फर्जी है। बता दें कि उनके मैनेजर ने कहा था कि पूनम का निधन हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर से कनेक्शन भी निकला था गलत
बकायदा मॉडल के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से भी इस बात की जानकारी दी गई थी। साथ ही कहा गया कि वह यूपी के कानपुर की रहने वाली हैं, लेकिन यह जानकारी भी उनकी मौत की तरफ फेक निकली। दरअसल उनका जन्म मुंबई में हुआ और वहीं पढ़ी लिखीं। उनके माता-पिता भी मुंबई के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें