फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर की बहू के सिर पर सजे अब तक 4 ताज, महिलाओं के लिए उठाई ये आवाज

Sun, 02 Dec 2018 05:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
कानपुर की बहू पूजा यादव ने हाल ही में मिस एंड मिसेज इंडिया एलाइट 2018 सेकेंड रनरप का खिताब जीतकर परिवार का नाम रोशन किया है। पूजा ने बताया कि दिल्ली में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में भारत के अलग-अलग राज्यों से महिलाओं ने प्रतिभाग किया था। 




  
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण था जहां पर ब्रिटिश हाई कमिश्नर एन्ड्रू आयर, हॉलीवुड अभिनेता कबीर सिंह, सविता राणा भारती, नीलिमा ठाकुर जैसी देश-विदेश की जानीमानी हस्तियां शामिल थीं।
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
गुरुग्राम के न्यू पालम विहार निवासी पूजा यादव की शादी 8 महीने पहले कानपुर में रहने वाले कैप्टन अभीषेक यादव पुत्र दशरथ सिंह यादव से हुई थी। उनका कहना है की उनके ससुराल पक्ष ने हमेशा उनका साथ दिया और आगे बढने के लिए प्रोत्साहित किया। वह अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पति अभिषेक और सास-ससुर को देती हैं।

4 of 6
डेमो पिक
पूजा यादव मिसेज इंडिया राइजिंग स्टार का खिताब भी जीत चुकी हैं। उन्होंने समाज को संदेश दिया कि हमें अपनी बहू-बेटियों को आगे बढऩे का मौका देना चाहिए। औरतों को कहीं से भी कम नही आंकना चाहिए वह किसी भी उम्र और क्षेत्र में अपने हुनर को दिखा सकती हैं बस जरूरत है तो उनकी प्रतिभा को जान कर उन्हें समझने की और सही रास्ता दिखाने की।
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
पूजा यादव इससे पहले मिसेज गोवा, मिसेज पापुलर, मिसेज एक्टिव टाइटल पा चुकी हैं। पूजा ने कहा कि भारत में अभी महिलाओ के आत्मविश्वास, उनके समानता के अधिकार के प्रति उनको जागरुक करने की बहुत आवश्यकता है जिसके लिए मैं आने वाले समय में उन महिलाओ के लिए जो किसी न किसी सामाजिक समस्या या वक्त के हाथों अपने सपनों को साकार नहीं कर पायी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
उनके सपनो को हकीकत में बदलकर उनको सशक्त करने का कार्य करूंगी। क्योंकि एक महिला के सशक्त होने का अर्थ परिवार, समाज और देश का सशक्त होना।  पूजा अब लंदन में आयोजित होने वाले फैशन शो की तैयारी कर रही हैं। 25 जून 2019 को मिस एंड मिसेज इंडिया 2018 का आयोजन होने वाला है। ऑडिशन पास करने के बाद पूजा लंदन में जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें