फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब बरसे वोट, 68.77 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन
पतारी पोलिंग बूथ पर मौजूद मतदाताओँ की भीड़। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव छुटपुट मारपीट की घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। कोरोना के खौफ के बावजूद जिले में 68.77 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के लिए युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी में उत्साह देखने को मिला। कई जगह बुजुर्ग व बीमार मतदाता परिजनों के सहारे पहुंच कर मताधिकार का प्रयोग किया। कुछ गांवों में फर्जी वोटिंग की शिकायतें प्रशासन को मिलीं। टीमों ने शिकायतों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सात बजे से जिले के 901 केंद्रों में मतदान शुरू हो गया। कई केंद्रों में शुरुआती दौर में मतदान की गति बेहद धीमी रही। मतदाताओं की लाइन बढ़ती गई। सुबह के समय महिलाओं में अधिक उत्साह देखने को मिला पुरुष मतदाता खेतों में काम करने चले गए। महिलाओं ने वोटिंग का काम निपटाया। दोपहर होते खेतों से लौटने वाले पुरुष मतदाता पोलिंग बूथों में पहुंचने लगे। दोपहर में धूप की वजह से कई मतदान केंद्रों में सन्नाटा छा गया। तीन बजे के बाद फिर मतदान केंद्रों में भीड़ उमड़ी।
बूथों में लंबी लाइन लग गई। प्रत्याशी मतदान केंद्र के आसपास मौजूद रहकर मतदाताओं से हाथ जोड़ते रहे। प्रत्याशी व उनके समर्थक आखिरी तक एक-एक वोट पर नजर लगाए रहे। प्रत्याशी व समर्थक खेतों में काम करने वाले किसानों को वोट डालने के लिए बाइक से लेने पहुंचते रहे। मतदान केंद्र तक मतदाताओं को ढोने का काम खूब चला। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। सरवनखेड़ा के अति संवेदनशील प्लस मंगटा मतदान केंद्र का आईजी मोहित अग्रवाल ने निरीक्षण किया। एडीजी कानपुर भानू भास्कर ने बैरी सवाई मतदान केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था देखी। जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, एसपी केशव कुमार चौधरी ने सरवनखेड़ा, मलासा, अमरौधा, डेरापुर, रसूलाबाद, मैथा ब्लाक के केंद्रों का निरीक्षण किया। अफसरों ने मतदाताओं, अभिकर्ताओं से पहुंच कर व्यवस्था के बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन

11 से एक बजे के बीच झमाझम मतदान
मतदान केंद्रों में वोटिंग तो सुबह सात बजे से शुरू हो गई लेकिन शुरुआती दौर बेहद धीमा रहा। 11 बजे अधिकांश मतदान केंद्रों में औसतन 19 प्रतिशत वोट पड़े। मतदान की रफ्तार बढ़ गई। 11 से 1 बजे के बीच 16 प्रतिशत वोटिंग बढ़ी। एक बजे तक कुल 34.02 प्रतिशत वोट पड़े।
दोपहर एक बजे के बाद धूप तेज हो गई। इससे लाइन में खड़े होना मुश्किल हो गया। अधिकांश केंद्रों में छाया की व्यवस्था नहीं थी। मतदाता लाइन से हटकर छाया ढूंढने लगे। हालात ये हो गए एक से तीन बजे के बीच केवल 13 प्रतिशत वोट पड़े। फिर शाम तीन बजे के बाद रफ्तार बढ़ गई।

भाल के मतदान केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग नही हुआ पालन।- फोटो : AKBARPUR

भाल पोलिंग बूथ पर सोशल डिस्टेंसिंग का नियम तोड़ते मतदाता।- फोटो : AKBARPUR

पातेपुर आदर्श पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए घेरे में खड़े मतदाता।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें