फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की कानपुर रैली: गरमाएगी कानपुर-बुंदेलखंड की सियासत, प्रियंका-अखिलेश भी भरेंगे हुंकार

Sat, 11 Dec 2021 02:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

विधानसभा चुनाव 2022 में कानपुर-बुंदेलखंड की 52 में से 50 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य को भेदने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को एक बार फिर क्षेत्र में बड़ा शो करेंगे। इसे लेकर सरकारी और पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
कानपुर में होगी पीएम मोदी की रैली, सीएम योगी लेंगे तैयारियों का जायजा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से एक बार फिर सियासत गरमाएगी। 28 दिसंबर को कानपुर के निराला नगर रेलवे मैदान में प्रस्तावित इस रैली का जवाब रैली से देने के लिए विपक्षियों ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इससे पहले मोदी ने आल्हा-ऊदल की धरती महोबा में रैली कर बुंदेलखंड से जुड़े 19 विधानसभा क्षेत्रों का सूखा खतम करने कोशिश की थी। वहां उन्होंने अर्जुन बांध सहायक जल परियोजना को बुंदेलखंड को समर्पित किया था। इस बार कानपुर से वह मेट्रो रेल सहित 17 हजार से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं की सौगात देंगे।

मोदी की महोबा रैली के कुछ दिन बाद ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और फिर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भीड़ जुटाकर प्रदेश की सियासत को गरमाने की कोशिश की थी। इस बार भी विपक्षी उसी रणनीति पर आगे बढ़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कानपुर में प्रधानमंत्री की रैली के बाद कांग्रेसियों ने भी दो जनवरी के आसपास प्रियंका गांधी की रैली कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


इसके बाद अखिलेश यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी की रैलियां कानपुर में प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

मोदी के बहाने मंडल से विपक्ष के सफाए की तैयारी
14 नवंबर को महोबा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की पहली रैली हुई थी। इसके जरिये उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र से जुड़ी 19 विधानसभा सीटों पर भाजपा का दबदबा कायम करने की कोशिश की थी। 28 दिसंबर को शहर में प्रस्तावित रैली के माध्यम से कानपुर मंडल की 27 विधानसभा सीटों से जुड़े मतदाताओं को साधने की कोशिश होगी। इस समय यहां की 27 में से 22 विधानसभा सीटें भाजपा के खाते में हैं।

बाकी की सीटों में से एक कांग्रेस और चार सपा के खाते में हैं। मोदी के बहाने कानपुर की कैंट, सीसामऊ, और आर्यनगर के अलावा कन्नौज की सदर और इटावा की जसवंतनगर सीट पर भी भगवा लहराने की तैयारी है। पार्टी की योजना है कि कानपुर की रैली को महोबा से भी बड़ा बनाया जाएगा। यहां पर दो लाख से अधिक लोगों को जुटाने की तैयारी है।

इन परियोजनाओं का लोकार्पण कराने की तैयारी
15 हजार करोड़ का घाटमपुर के सजेती स्थित नेयवेली थर्मल पॉवर प्लांट
02 हजार करोड़ की मेट्रो ट्रेन परियोजना
200 करोड़ का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल
102 करोड़ का झकरकटी समानांतर पुल
42 करोड़ का कैंट स्थित रेलवे ओवरब्रिज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें