फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में सियासी जमावड़ा: नसीम सोलंकी के घर पहुंचे नसीमुद्दीन सिद्दीकी, दिग्गजों ने भरी PDA की हुंकार

Sat, 11 Apr 2026 07:51 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी शनिवार को सपा विधायक नसीम सोलंकी के आवास पहुंचे। यहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत और सम्मान किया।
विज्ञापन
नसीम सोलंकी के घर पहुंचे नसीमुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस दौरान सपा के कई प्रमुख चेहरे एक साथ नजर आए, जिससे संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देने की कोशिश भी दिखी। कार्यक्रम में विधायक अमिताभ बाजपेई, रूमी हसन और पूर्व विधायक इरफान सोलंकी समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने मिलकर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में पीडीए वर्ग के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनके हक के लिए संगठित होकर संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति समर्थन जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नसीमुद्दीन सिद्दीकी का स्वागत करते इरफ़ान सोलंकी - फोटो : amar ujala

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बात रखी और क्षेत्रीय समस्याओं को नेताओं के सामने रखा। नेताओं ने आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए समाजवादी पार्टी संगठनात्मक एकजुटता दिखाने के साथ-साथ आगामी चुनावों की तैयारी में भी जुटी हुई है। बैठक में नेताओं की मौजूदगी को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें