फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: रेस्टोरेंट की आड़ में 'गंदा धंधा': पुलिस की छापेमारी में पकड़े गए 4 जोड़े, इलाके में मचा हड़कंप

Sat, 11 Apr 2026 06:23 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध गतिविधियों का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान मौके से चार महिलाओं समेत चार पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हलचल मच गई।
विज्ञापन
रेस्टॉरेंट में छापे के दौरान पकडे गए महिला पुरुष - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस को काफी समय से इस रेस्टोरेंट में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर सीओ सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। टीम के पहुंचते ही रेस्टोरेंट के अंदर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। पुलिस को मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है, जिसे कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को थाने ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala

पकड़े गए लोगों से पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। सीओ सिटी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस रैकेट का संचालन कब से और किन-किन स्थानों पर किया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। संदिग्ध होटलों, रेस्टोरेंट और लॉज पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि इस प्रकार के मामलों पर अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें