पंचायत चुनाव के लिए थैले बनाते कर्मी।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का नया आरक्षण जारी होने के बाद अब तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। 1940 मतदान बूथों के लिए 2100 थैले बनाए जाने का काम शुरू हो गया है।
पंचायत चुनाव में सामग्री के लिए थैले बनाए जाने का जिम्मा उपकृषि निदेशक को सौंपा गया है। मंगलवार को पूरे दिन माती स्थित होमगार्ड कार्यालय में कर्मचारी थैले बनाते रहे। मतदान के समय इस्तेमाल की जाने वाली सील, धागा, मतपत्र, पेन सहित अन्य स्टेशनरी को ध्यान पूर्वक रखा गया। थैले बनने के के बाद अचानक उपकृषि निदेशक विनोद कुमार ने जांच की। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए जिले में 1940 मतदान बूथ बनाए गए हैं। जिसके लिए 2100 थैले बनाए जा रहे हैं। चुनाव सामग्री देने के लिए कपड़े के थैले का प्रयोग किया जाएगा। थैला बनाने के दौरान वरिष्ठ लिपिक अजय गुप्ता, शेखर रहे।