फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने कोतवाल पर लगाया हाथापाई करने का आरोप, दोनों ने कही ये बातें

Wed, 23 Jan 2019 08:36 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोतवाल सुधीर कुमार सिंह, सिपाही सत्यवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक सिपाही ने कोतवाली प्रभारी पर हाथापाई करने का आरोप लगाया है। उसने इसकी शिकायत आईजी ऑफिस में भी की है। मामला तूल पकड़ते देख एसपी के आदेश पर सीओ अजीतमल ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने हाथापाई के आरोप को निराधार बताते हुए फटकार लगाए जाने की बात कही है। मामला यूपी के औरैया जिले का है।
विज्ञापन


बिधूना कोतवाली में तैनात सीसीटीएनएस पर कार्यरत सिपाही सत्यवीर सिंह ने आईजी ऑफिस फोन कर बताया कि बुधवार को वह सीसीटीएनएस व आईजीआरएस का कार्य देख रहा था। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह के पास गया तो उन्होंने जेनरेटर चलाए जाने के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन

पूरे दिन पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा

जब उसने बताया कि सरकारी कार्य कंप्यूटर पर होने के चलते बिजली न आने पर जेनरेटर चलाया गया था। इस पर कोतवाली प्रभारी ने उस पर हाथ उठा दिया। सिपाही ने बताया कि इस घटना की जानकारी एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह और अन्य अधिकारियों को देने का प्रयास किया, लेकिन फोन न लगने से बात नहीं की जा सकी थी। इससे उसने आईजी कानपुर को पूरी जानकारी दी।

एसपी के आदेश पर क्षेत्राधिकारी अजीतमल लालता प्रसाद शुक्ल ने घटना के संबंध में कोतवाली पहुंचकर जांच-पड़ताल की। उप निरीक्षकों से भी जानकारी ली। पूरे दिन पुलिस महकमे में हड़कंप भी मचा रहा। क्षेत्राधिकारी लालता प्रसाद शुक्ल ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कोई कारण पता चल सकेगा।  

कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने आरोपों को खारिज किया। कहा कि हाथापाई और मारपीट का आरोप निराधार है। एक मैटर टाइप करने की बात सिपाही से कही थी। काम न होने पर फटकार लगाई थी। फटकार के कारण ही सिपाही ने साजिश रची है। इस प्रकरण को उन्होंने अपर एसपी नेपाल सिंह को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें