अमृत महोत्सव में हुई हाफ मैराथन में प्रथम स्थान पर 37वीं बटालियन पीएसी के जवान सुजीत कुमार, द्वितीय स्थान पर सूरज कुमार, तृतीय स्थान पर मोनू खरवार, चौथे स्थान पर दिगंबर सिंह, पांचवे स्थान पर दीपू कुमार रहे। सभी को पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड, संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी, अपर पुलिस आयुक्त आनंद कुलकरणी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी डीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
इसके पहले आजादी के अमृत महोत्सव के पहले दिन गुरुवार को पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड ने सँयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी व अन्य अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। साथ ही पुलिस आयुक्त द्वारा दिये गए निर्देश पर शहर के सभी 38 थानों और पुलिस कार्यालयों पर वृहद सफाई अभियान चलाया गया।
सफाई अभियान के बाद पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करके राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद पुलिस आयुक्त ने पुलिस लाइन में बने कार्यालयों और पुलिस कर्मियों के आवासों पर जाकर हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों में तिरंगे लगाकर सभी को आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।