फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रोड पर छलकी दारू व बीयर तो थाने में मनेगा हैप्पी न्यू ईयर, हुड़दंगियों और बवाल करने वालों पर रहेगी नजर

Wed, 31 Dec 2025 07:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

नए साल में सड़क पर जाम छलकाया तो पुलिस कार्रवाई करेगी। हुड़दंगियों और बवाल करने वालों पर नजर रहेगी। इसके लिए टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल में हुड़दंगियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस की टीमें जगह-जगह तैनात रहेंगी। सड़क पर बीयर और शराब का जाम छलकाना भारी साबित होगा। उनको हवालात में रात बितानी पड़ेगी। तेज आवाज में गाना बजाने या फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों का चालान किया जाएगा। पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच, स्वॉट और एलआईयू की टीमें जश्न के प्रमुख आयोजनों की निगहबानी करेंगी।
विज्ञापन


शहर में 31 दिसंबर को जगह-जगह नए साल के जश्र के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। होटल, मॉल और रेस्टोरेंट को सजाया गया है। इस पर हर थाने की पुलिस के साथ यूपी 112 और अन्य मोबाइल टीमों को सड़कों पर रहने के लिए कहा गया है। डीसीपी स्तर के अधिकारियों को नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से संवेदनशील क्षेत्रों में नजर रखी जाएगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार ने बताया कि नए साल में हंगामा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती करेगी। जगह जगह टीमें तैनात रहेंगी।

शांति समिति के पदाधिकारियों को किया अलर्ट
पुलिस के अधिकारियों ने शांति समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। कहा है कि किसी भी तरह की जानकारी मिलते ही उसकी सूचना पुलिस को तुरंत दी जाए। अगर कहीं मारपीट और माहौल खराब होने जैसी बात सामने आती है तो उसको भी बताया जाएगा।
विज्ञापन


बिना वर्दी के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई
एलआईयू, क्राइम ब्रांच, स्वॉट टीम के स्टाफ की मॉल व अन्य आयोजन स्थलों पर ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें कार्यक्रम में आने वालों की जानकारी जुटाने और उसकी रिपोर्ट बनाने के लिए निर्देशित किया गया है। अगर वहां पर किसी तरह के आपत्तिजनक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है तो उसकी वीडियोग्राफी कराने के लिए बोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें