फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आंबेडकर जयंती पर अधिक वाहन लेकर निकाला जुलूस, पुलिस ने रोका...तो धरना और रोड जाम, 160 पर रिपोर्ट

Sun, 14 Apr 2024 02:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रावतपुर थाना क्षेत्र में आंबेडकर जयंती पर अनुमति से अधिक साउंड बजाने और भीड़ इकट्ठा करने को लेकर पुलिस ने जुलूस को रोका। इस पर आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर गाड़ियां कम करके जुलूस निकलवाया।
विज्ञापन
जुलूस और शोभायात्रा को रोकने पर लोगों का धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर रविवार को निकल रहे जुलूस को रावतपुर के मसवानपुर में पुलिस ने अनुमति से अधिक गाड़ियां और साउंड सिस्टम होने के कारण रोक लिया। इससे नाराज लोग सड़क पर धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने रोड जाम कर दी। डीसीपी वेस्ट व एसीपी कल्याणपुर ने लोगों को समझाकर शांत कराया। हालांकि, देर रात पुलिस ने 10 नामजद समेत 160 लोगाें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


रावतपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर में भारतीय बौद्ध महासभा की तरफ से रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर सुबह दस बजे 15 से 20 गाड़ियों के साथ जुलूस निकलना शुरू हुआ। पुलिस ने अनुमति से अधिक गाड़ियां और साउंड सिस्टम की बात कह जुलूस रुकवा दिया। जुलूस में शामिल लोग भड़क गए और हंगामा करते हुए धरना देने लगे।

 

Trending Videos

सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिम विजय ढुल और कल्याणपुर एसीपी अभिषेक पांडेय पहुंचे और लोगों को सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन का हवाला देते हुए समझा बुझा कर धरना खत्म कराया। जुलूस में निर्धारित तीन गाड़ियां और प्रत्येक गाड़ी पर दो साउंड सिस्टम पर पुलिस ने जुलूस निकालने की अनुमति दी।
विज्ञापन

इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता सम्राट विकास भी मौके पर पहुंचे। संगठन महासचिव मुकेश कनौजिया ने बताया कि हर साल इसकी अनुमति लेते हैं और 20 से 25 गाड़ियों का जुलूस निकलता है। इस बार आचार संहिता के चलते जुलूस को पुलिस प्रशासन ने रोक दिया।
अनुमति से ज्यादा गाड़ियों के साथ जुलूस निकालने पर रोक दिया गया था। धरना देने व रोडजाम वालों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। - विजय ढुल, डीसीपी पश्चिम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें