फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा: 24 केंद्रों पर दोनों पालियों में 20479 अभ्यर्थी शामिल हुए, 689 ने छोड़ी परीक्षा

Sat, 17 Feb 2024 11:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव में पुलिस भर्ती परीक्षा में दोनों पालियों में 20479 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 689 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के बाहर लगी अभ्यर्थियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के 24 केंद्रों पर शनिवार को दो पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा हुई। परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को रीजनिंग और सामान्य ज्ञान के सवालों ने खूब दिमागी कसरत कराई। दोनों पालियों में 20479 अभ्यर्थी शामिल हुए। 689 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था चरमरा गई। परीक्षा से पहले और बाद में जूझना पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 24 केंद्र बनाए गए थे। सुबह पाली की परीक्षा 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसमें 10584 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें 10246 ने परीक्षा दी और 338 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली की परीक्षा शाम तीन से पांच बजे तक हुई। इसमें भी 10,584 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पंजीकरण के अपेक्षा 10233 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे 351 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

डीएसएन डिग्री कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थियों में हसनगंज के शुभम मौर्य, आवास विकास की यशिका द्विवेदी ने बताया कि पेपर कुछ टफ आया था। लेकिन हल कर लिया। वहीं सफीपुर से पेपर देने आए अभयप्रताप और शुक्लागंज की वर्तिका वाजपेई ने कहा कि रीजनिंग और सामान्य ज्ञान ने खूब छकाया।
विज्ञापन


दोनों पालियों की परीक्षा से पहले और बाद में ट्रैफिक व्यवस्था की हालत खराब रही। परीक्षा छूटने पर शहर के कॉलेज रोड से लेकर छोटा चौराहा और कलक्टरगंज फाटक की गलियों तक में लोगों को आवागम में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। परीक्षा के प्रभारी एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल हुई। उत्तर पुस्तिकाएं कड़ी सुरक्षा के बीच कोषागार में रखवा दी गईं। परीक्षा संपन्न कराने में आठ सेक्टर और 24 स्टेटिक मजिस्ट्रेट का अहम योगदान रहा।

पूछताछ केंद्र का अभ्यर्थियों को नहीं मिला फायदा
परीक्षा में शामिल होने के लिए कई अभ्यर्थी लखनऊ और कानपुर से आए थे। रेलवे स्टेशन पर वह उतर गए लेकिन उन्हें जिस सेंटर पर जाना था उसकी जानकारी ही नहीं थी। रेलवे और बस स्टेशनों पर बने पूछताछ केंद्रों पर भी उन्हें सही जवाब नहीं दिया गया। इससे वह भटकते नजर आए। इसमें सबसे अधिक न्यू एरा, जीनत इंटर कॉलेज में जाने वाले अभ्यर्थियों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन

ट्रेनों में भीड़ के साथ बसों के लिए करना पड़ा इंतजार
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर उन्नाव जंक्शन पर अभ्यर्थियों की भीड़ रही। इसमें लखनऊ और कानपुर जाने वाले ट्रेनों में यात्रा करने वालों को परेशानी उठानी पड़ी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल के साथ जीआरपी और आरपीएफ भी तैनात रही। जीआरपी एसओ विपिन सिंंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को परेशानी न हो इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं शहर के बस स्टेशन और बाईपास पर भी अभ्यर्थियों की भीड़ रही। उन्हें रोडवेज के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें