फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019ः कन्नौज में सपा नेताओं के घर ताबड़तोड़ छापेमारी, रुपये बांटने की शिकायत

Mon, 29 Apr 2019 04:33 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सपा नेताओं के घर पुलिस ने की छापेमारी
विज्ञापन
पुलिस ने कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष समेत पांच सपा नेताओं के घर ताबड़तोड़ छापेमारी की। तीन प्रधानों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया। सपा के चुनाव संयोजक और निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने इसे सत्ता पक्ष के दबाव में जिला प्रशासन की अन्यायपूर्ण कार्रवाई बताया है। उन्होंने हाईकमान को इसकी सूचना दी है। 
विज्ञापन


मतदान से एक दिन पूर्व रविवार शाम सदर कोतवाली पुलिस ने सरायमीरा निवासी सपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष शिल्पी कटियार के घर छापेमारी की। उनके पति संजू कटियार से पुलिस ने पूछताछ कर घर की तलाशी ली। इसके बाद पुलिस ने मकरंदनगर स्थित सपा नेता दिलीप गुप्ता, जय कुमार तिवारी, मतौली के प्रधान पीपी सिंह बघेल और  तिर्वा कस्बा निवासी सपा नेता कुक्कू चौहान के घर छापे मारे। कहीं से कुछ भी बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन

रुपये बांटने की शिकायत पर छापेमारी की गई- सदर कोतवाल

पुलिस मुढनी प्रधान पंकज कुमार, देवीपुरवा प्रधान राम निवासी और मांझा गांव के प्रधान महेश यादव को कोतवाली लाई और पूछताछ के बाद छोड़ दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष के घर निगरानी के लिए पुलिस तैनात कर दी गई।

सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि नेताओं के घर मतदाताओं को रुपये बांटने की शिकायत पर छापेमारी की गई। कहीं से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पति संजू कटियार के घर बाहरी व्यक्तियों के होने की सूचना मिली थी, इस पर पुलिस छापेमारी की थी हालांकि वहां कुछ मिला नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें