फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट मोहर्रिर से पुलिस कर्मियों ने की अभद्रता, अदालत ने एसपी को किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। एसपी आवास में सादे कपड़ों में मौजूद सिपाहियों ने एडीजे कोर्ट की मोहर्रिर से अभद्रता की। मोहर्रिर ने इसकी जानकारी पीठासीन अधिकारी को दी। इस पर कोर्ट ने अभद्रता के दोषी सिपाहियों पर कार्रवाई करने के साथ एसपी को तलब किया है।
विज्ञापन

अपर जिला एवं सत्र न्यायालय फास्ट ट्रैक निजेंद्र कुमार की कोर्ट में मोहर्रिर प्रतिभा सिंह की तैनाती है। सरकार बनाम सुरेंद्र आदि के वाद में मृतका बबली के शरीर पर पाए गए जेवर थाने के मालखाना में जमा हैं। कोर्ट ने इसके संबंध में कार्रवाई कर आख्या एसपी से मांगी थी। कोर्ट का पत्र लेकर शनिवार सुबह कोर्ट मोहर्रिर एसपी आवास में तामील कराने पहुंचीं।
वहां एसपी आवास में सादे कपड़ों में मौजूद सिपाहियों ने कोर्ट मोहर्रिर से अभद्र भाषा में बात की। इस बर्ताव से कोर्ट मोहर्रिर प्रतिभा सिंह आहत हुई। उन्होंने मामले की जानकारी पीठासीन अधिकारी को दी।
विज्ञापन

इस कृत्य को कोर्ट से गंभीर प्रकृति का और कोर्ट की अवमानना की श्रेणी का माना है। पूरे प्रकरण में दोषी पुलिस कर्मियों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट समेत एसपी को तलब किया है। एडीजीसी प्रदीप पांडेय द्वितीय ने बताया कि कोर्ट ने एसपी को 12 नवंबर को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें