फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां तो हद हो गई! पुलिस ने दुष्कर्म का मामला छेड़खानी में किया दर्ज, पीड़िता के पिता ने कही ये बात

Tue, 01 May 2018 08:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली में कस्बे से सटे एक गांव में बहन के घर जा रही एक किशोरी को युवक ने पकड़ लिया। नाबालिग का आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि पुलिस का कहना है कि सिर्फ छेड़खानी हुई है। इसकी रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



किशोरी ने बताया कि शनिवार की रात वह घर से अपनी दीदी के घर जा रही थी। घर से निकलते ही उसे मोहल्ले के विकास नाम के एक युवक ने उसे बुरी नियत से पकड़ लिया और कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने लगा। चिल्लाने पर जब उसके परिजन आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया।

किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री के साथ आरोपी युवक ने गलत कार्य किया है। पुलिस और आरोपी युवक के परिजन उसे धमका रहे हैं। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। डाक्टरी रिपोर्ट के आने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें