हाईवे पर डिवाइडर पर चढ़ी क्षतिग्रस्त कार को देखते लोग
- फोटो : ETAWAH
बकेवर। सिक्सलेन हाईवे के बकेवर ओवरब्रिज पर मौरंग लदे ट्रक का टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लाइन में जाने लगी। तभी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इटावा शहर के महेर चुंगी चौराहा निवासी इकबाल वारसी के बेटे जीशान व रहमद सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपनी बहन रजिया, भांजे अनस व समद को कार से छोड़ने उनके घर जालौन जा रहे थे। साथ में जीशान का ममेरा भाई अकलाख भी था। घर से
निकलने के करीब 20 मिनट बाद वह लोग बकेवर थाना क्षेत्र के सिक्सलेन हाईवे पर भरथना रोड ओवरब्रिज पर चढ़े। इसी दौरान औरैया से इटावा मौरंग लादकर जा रहे ट्रक का पिछला टायर तेज धमाके के साथ हाईवे पर फट गया।
टायर फटने की आवाज से जीशान स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा। कार डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी साइड जाने लगी। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक सेे टक्कर हो गई। राहगीरों व आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को कार से बाहर से निकला। पुलिस के पहुंचने से
पहले ग्रामीणों व राहगीर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। काफी देर बार पहुंची पुलिस ने कार व ट्रक को कब्जे में लिया। ट्रक का चालक व खलासी मौके से भाग गए
बकेबर। ओवरब्रिज पर उखड़ी पड़ी सड़क के कारण कार सवार हादसे का शिकार हुए। घटनास्थल से करीब 10 मीटर पहले सिक्सलेन के बीच व डिवाइडर के किनारे की सड़क काफी समय से उखड़ी हुई है। एनएचएआई ने कुछ दूर तक निर्माण करने के बाद उस जगह को छोड़ दिया था। हाईवे की करीब 200 मीटर सड़क उखड़ी पड़ी है। ओवरब्रिज से ठीक पहले आरसीसी रोड शुरू हो जाती है। मरम्मत के लिए खरोची गई सड़क व ओवरब्रिज की आरसीसी सड़क में करीब दो इंच का अंतर है, जिसकी वजह से तेज रफ्तार कार उछली।