फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj : जहरखुरानी गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल; दो गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2026 11:20 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज

सार

Kannauj News: इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उमर्दा गांव के पास शनिवार सुबह निचली गंग नहर की पटरी पर पुलिस और बाइक सवार तीन संदिग्ध जहरखुरान बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
कन्नौज में जहरखुरानी गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमर्दा गांव के पास शनिवार सुबह निचली गंग नहर की पटरी पर इंदरगढ़-उमर्दा मार्ग पर पुलिस और बाइक सवार तीन संदिग्ध जहरखुरान बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाइक सवार तीन जहरखुरान बदमाश उमर्दा निचली गंग नहर की पटरी से इंदरगढ़ की ओर जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने इंदरगढ़-उमर्दा मार्ग पर घेराबंदी शुरू कर दी।

इसी दौरान बाइक सवार तीन संदिग्ध युवक पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया और आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

इसके बाद पुलिस टीम ने तेजी से घेराबंदी करते हुए उसके दोनों साथियों को भी पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से बाइक और अन्य सामान बरामद किए जाने की बात कही है। हालांकि बरामदगी के संबंध में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

वहीं, पकड़े गए दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों से जहरखुरानी की घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही उनके आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है।
विज्ञापन





थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने क्षेत्र में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। वहीं सीओ कुलवीर सिंह, कोतवाल संजय कुमार शुक्ला व फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें