फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कांवड़ यात्रा पर ट्रैफिक डायवर्जन, लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों का बदला रूट, 22 से 24 तक रहेगी व्यवस्था

Sat, 22 Aug 2026 10:01 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कानपुर में यातायात पुलिस ने सुरक्षा और सुगमता के लिए भारी वाहनों के रूट में बड़ा फेरबदल किया है। यह डायवर्जन शनिवार, 22 अगस्त की रात आठ बजे से सोमवार, 24 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
कानपुर ट्रैफिक जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानपुर नगर में भारी वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। यह व्यवस्था शनिवार 22 अगस्त की रात आठ बजे से सोमवार 24 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से एंबुलेंस को प्राथमिकता देकर तत्काल रास्ता देने की अपील की है।

विज्ञापन

यहां से वाहनों को किया गया डायवर्ट
  • इटावा और औरैया की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर की ओर जाना है, ऐसे भारी वाहन रामादेवी चौराहा से दाहिने मुड़कर चौडगरा-फतेहपुर-लालगंज-बछरावां (रायबरेली) होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से जाएंगे।
  • हमीरपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें सजेती, घाटमपुर, नौबस्ता होकर उन्नाव, लखनऊ जाना है वो अनूपुर मोड़ से दाहिने मुड़कर परास मोड़-चौडगरा-फतेहपुर-लालगंज-बछरावां (रायबरेली) होते हुए पूर्वाचल एक्सप्रेसवे से जाएंगे।
  • झांसी, कालपी, भोगनीपुर व मूसानगर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें नौबस्ता होकर उन्नाव, लखनऊ जाना है वो घाटमपुर चौराहा से बाईं ओर न मुड़कर सीधे चौडगरा-फतेहपुर-लालगंज-बछरावां (रायबरेली) होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जाएंगे।
  • शिवराजपुर, चौबेपुर, बिठूर क्षेत्र से उन्नाव की ओर जाने वाले भारी वाहन परियर पुल के माध्यम से प्रवेश नहीं कर सकेंगे। ऐसे भारी वाहन अरौल से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।

ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
डायवर्जन को देखते हुए भारी वाहनों का रामादेवी फ्लाईओवर से फतेहपुर रोड पर डायवर्जन किया जा रहा है जिस कारण रामादेवी से नौबस्ता के बीच फ्लाईओवर पर यातायात दबाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जाम से बचने के लिए इटावा (सचेंडी-भौंती बाईपास) की तरफ से आने वाले यात्री वाहन, कार, एंबुलेंस आदि नौबस्ता रैंप से नीचे उतरकर यशोदानगर चौराहा, श्यामनगर चौराहा रामादेवी सर्विस रोड होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन

समस्या होने पर यहां करें कॉल
  • ट्रैफिक कंट्रोल रूमः 9305104340
  • ग्रीन कॉरिडोर सेलः 9454402413
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें