प्रभारी निरीक्षक फ्रेंड्स कालोनी अनिल कुमार ने बताया कि किराए के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर दो महिलाओं के अलावा रंगरेलियां मना रहे सुभाष पांडे पुत्र सुरेश पांडे, शैलेंद्र पुत्र रमेश दिवाकर व महेंद्र पुत्र सुघर सिंह निवासीगण कैस्त थाला जसवंत नगर व विजेंद्र सिंह पुत्र अभय राम निवासी नंद पुर सैफई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मौके से 2426 रुपये भी बरामद हुए हैं। सभी को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है।
पहले भी पकड़ी जा चुकी रैकेट संचालिका
पुलिस ने बताया कि सेक्स रैकेट संचालिका पहले भी पकड़ी जा चुकी है। उस वक्त उसके साथ तीन लड़कियां थीं। इस मामले में पुलिस ने उसको जेल भेजा था। जेल से छुटने के बाद वह बाहर चली गई। उसके बाद से दोबारा से उसने सेक्स रैकेट चलाना शुरू कर दिया।
मजबूर लड़कियों को करती थी शामिल
पुलिस के अनुसार, संचालिका गांव की गरीब और मजबूर लड़कियों को देह व्यापार के धंधे में शामिल करती थी। उसके साथ पकड़ी गई महिला गरीब परिवार की हैं। हालांकि बहुत हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट नहीं था। पकड़े गए लोग भी दैनिक काम करने वाले हैं। सभी के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करने जा रही है। इससे आगे से वह काम न कर सके।