सोमवार को वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। इसके बाद एसपी ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के मामले में दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया था। साथ ही जितेंद्र की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया था। गुरुवार की शाम एसओजी, सर्विलांस और कुठौंद थाना पुलिस को जानकारी मिली कि जितेंद्र बाइक से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास सर्विस रोड पर गोरा मोड़ के पास खड़ा है।
जिस पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की, बदमाश ने खुद को घिरता देख तमंचे से पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर जवाबी फायरिंग में पुलिस ने उसके बाएं पैर पर गोली मार दी। जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम को उसके पास से तमंचा व कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है। एसपी डॉ. ईरज राजा का कहना है कि जितेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई की जा रही है।