फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: अराजक युवक ने मंदिर से गायब किया शिवलिंग, ग्रामीण बोले- आरोपी का है आतंक, SC/ST एक्ट की देते हैं धमकी

Thu, 16 Nov 2023 04:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी के अनुसार मामले के आरोपित राजाबाबू ने गांव के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ा है। उसके खिलाफ शीघ्र ही मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जयरामपुर में अराजक युवक ने प्राचीन शिव मंदिर से शिवलिंग उखाड़ कर गायब कर दिया। मामले की सूचना पर पहुंचें हिूदं संगठन के सदस्यों ने घटना पर विरोध जताया, तो पुलिस सक्रिय हो गई। मामले में क्षेत्राधिकारी ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

कदौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत धमना के मजरा जयरामपुर में गांव की बस्ती की बीच प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। इस  मंदिर की स्थापना 1962 में ग्राम निवासी अगनू यादव के द्वारा की गई थी। यहां प्रतिदिन हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले ग्रामीण पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। मंदिर की देखभाल और प्रतिदिन पूजा रघुराज सिंह यादव करते हैं।
उन्होंने बताया कि गुरुवार वह मंदिर की सफाई करने गया, तो देखा शिवलिंग गायब है। इसकी जानकारी उसने परिजनो और ग्रामीणों को दी थी। मंदिर से शिवलिंग गायब होने की जानकारी पर ग्रामीण हक्के-बक्के रह गए और आनन फानन मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई थी।

विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी भी पहुंचे
इस बीच मंदिर से शिवलिंग गायब होने की जानकारी हिंदू संगठनों को भी लग गई थी। हिंदू जागरण मंच के नीलाभ शुक्ला और दीपक शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और घटना पर आक्रोश जाहिर किया था। वहीं, सूचना पर कोतवाली के नए प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद और ज्ञान भारती पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंचे।

सीओ के आश्वासन के बाद मामला हुआ शांत
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह यह इस घटना घटित करने वाले आरोपित  राजाबाबू की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसी बीच मौके पर क्षेत्राअधिकारी डा. देवेंद्र पचौरी भी पहुंच गए और आक्रोशित ग्रामीणों व हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि इस मामले में आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सीओ के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका।

मंदिर के चबूतरे में चलता था जुए-शराब का दौर
ग्रामीणों की मानें, तो गांव में इस घटना मे शामिल राजाबाबू पुत्र सीताराम आदि का आतंक है। कोई  विरोध करे, तो दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने की धमकी देते हैं। इससे वह कुछ भी नहीं कह पाते थे और इसी के चलते मंदिर के चबूतरे पर जुआ और शराब का दौर चलता रहता था और बुधवार रात में भी वह मँदिर पर मौजूद था।

क्षेत्र में पहले भी हुई हैं इस तरह की घटनाएं
जयरामपुर में शिवमंदिर से शिवलिंग गायब होने का मामला क्षेत्र में कोई नया नहीं है, बल्कि अक्सर ही ऐसे मामले प्रकाश में आते रहते हैं। वर्ष 2018 में पड़ोसी गांव काशीरामपुर गांव में डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा के साथ अभद्र व्यवहार हुआ था, जिसमे काफी बवाल भी हुआ था। इसमें पुलिस पर भी हमला हुआ था और तत्कालीन सीओ सुबोध गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दीपावली के पहले हैदरीपुरा में भी देवी मंदिर में तोड़फोड़ हुई थी।  इसके साथ ही मंगरौल आदि गांवों में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश हो चुकी है।

हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ दी तहरीर
सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी के अनुसार इस मामले में हिंदू जागरण मंच के नीलाभ शुक्ला और बजरंग दल के दीपक शर्मा ने आरोपी राजाबाबू के खिलाफ शिवलिंग उखाड़ कर गायब करने तथा लोगों की धार्मिक भावनाओं को भटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सीओ बोले- सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी के अनुसार मामले के आरोपित राजाबाबू ने गांव के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ा है। उसके खिलाफ शीघ्र ही मामला दर्ज किया जा रहा है। कोतवाली पुलिस को अतिशीघ्र आरोपित की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं मामले में आरोपित के पिता और भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें