पकड़े गए वकील के पास से चार जोड़ी पायल, एक हाफ पेटी, दो अंगूठियां, आठ हजार रुपये, एक तमंचा पुलिस को मिला है। बरामद माल रहसूपुर और खदरा गांव में चार से छह जून के बीच हुई वारदातों में लूटा गया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रफीक गांव में फकीर बनकर घूमते हुए घरों की रेकी करता है। इसके बाद दामाद वकील व उसके साथी वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपी वकील पर कानपुर के सचेंडी थाने में गैंगस्टर, हत्या का प्रयास, डकैती का प्रयास, आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। गैंग का मास्टर माइंड उमर है। गिरोह उन्नाव, फतेहपुर और कानपुर देहात में वारदातें करता है।