पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एडीजी जेएन सिंह।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। पुलिस लाइन सभागार में एडीजी ने सभी सीओ व थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कोविड 19 से बचाव व अपराध नियंत्रण के बारे में निर्देश दिए। बैंकों व कैश वैनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा।
एडीजी जेएन सिंह ने मंगलवार शाम पुलिस लाइन सभागार में बैठक में कहा कि कोरोना से बचाव के लिए पुलिस कर्मी अनिवार्य रूप से मास्क पहनें। हाथ सैनिटाइज करते रहें। सामाजिक दूरी का पालन करें। अपराध नियंत्रण के लिए गश्त में लापरवाही न करने की हिदायत दी। पेट्रोल पंप, टोल प्लाजा के साथ कैश वैन की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने के लिए कहा।
लंबित विवेचनाओं के निस्तारण व वांछित, वारंटियों के साथ इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी पर जोर दिया। बैठक में एसपी अनुराग वत्स, एएसपी अनूप कुमार, सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।