फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी बोले: पिछली सरकारों की सोच थी जितना लूट सको लूट लो, क्यों कहा फर्क साफ दिखता है?

Wed, 29 Dec 2021 01:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने फर्क साफ दिखने के स्लोगन को कई बार अलग-अलग समय में दोहराया। बोले कानपुर की एक बड़ी कंपनी के उत्पाद का प्रचार करते हुए महानायक अमिताभ बच्चन को अक्सर टीवी पर फर्क साफ है कहते हुए सुना जाता है।
 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को निराला नगर के रेलवे मैदान में 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं के लोकार्पण के अवसर पर कहा कि पिछली सरकारों और वर्तमान की डबल इंजन सरकार के काम में फर्क साफ दिखता है। उन्होंने कहा जो यूपी अवैध हथियारों के गैंग के लिए बदनाम था, वही यूपी अब डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन


पिछली सरकारों की सोच में हमेशा यही रहा कि जितना लूट सको लूट लो। फर्क साफ दिखने के इस स्लोगन को उन्होंने कई बार अलग-अलग समय में दोहराया। कानपुर की एक बड़ी कंपनी के उत्पाद का प्रचार करते हुए महानायक अमिताभ बच्चन को अक्सर टीवी पर फर्क साफ है कहते हुए सुना जाता है। प्रधानमंत्री ने उसी से जोड़कर योगी सरकार और पिछली सरकार के कार्यों की तुलना की।

कहा कि जिस कानपुर में ट्रैफिक जाम को लेकर वर्षों से शिकायत रही है, और इसकी वजह से कितना समय बर्बाद होता था, मेट्रोे रेल के जरिये उसी समस्या को दूर करने की शुरुआत हो चुकी है। कहा कि पहले पूरे देश में पांच स्थानों पर मेट्रो रेल का संचालन होता था, डबल इंजन की सरकार से अब सिर्फ यूपी में ही पांच शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन


2014 से पहले यूपी में सिर्फ 9  किमी तक मेट्रो चलती थी। 2014 से 2017 के बीच यह दूरी 18 किमी हुई। अब यह बढ़कर 90 किमी हो गई है। बताया कि अब देश भर के 27 शहरों में मेट्रो पर काम चल रहा है। यहां भी फर्क साफ दिखता है। देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा और डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर भी यूपी में ही है। आजादी के बाद दशकों तक यही सोच रही है कि जो कुछ अच्छा होगा, सिर्फ बड़े शहरों में होगा।

बाकी को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। पिछली सरकारों ने छोटे शहरों की आकांक्षाओं पर ध्यान नहीं दिया। कहा कि जो लोग सिर्फ माहौल बनाने में लगे रहे, उनकी नीयत में विकास की सोच ही नहीं थी। किसी बड़े विजन पर काम नहीं किया। पहले परियोजनाएं शुरू होती थी और कभी पूरी नहीं होती थीं। कहा कि यूपी की जनता को पिछली सरकारों ने कभी जवाबदेह माना ही नहीं। डबल इंजन की सरकार बड़े विजन और उसे लक्ष्य तक पहुंचाना जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें