फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली के लिए शहर पुलिस छावनी में तबदील

Mon, 24 Oct 2016 10:21 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
महोबा में पीएम मोदी की रैली के लिए तैयार मंच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुंदेलखंड के जनपद महोबा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की व्यवस्था पूरी हो चुकी है। एहतियातन पूरे शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे में पुलिस व पीएसी तैनात है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर देश भर की तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने वर्दी और सादी वर्दी में एक दिन पहले ही शहर में डेरा जमा लिया था। 
विज्ञापन
  रैली स्थल पर भव्य मंच पूरी तरह तैयार है। सभा स्थल पर पांच सौ मीटर दूर तक बैरीकेडिंंग की गई है। सभा स्थल को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में ले लिया गया है। एसपीजी, पीएसी और भारी मात्रा में पुलिस फोर्स बुलाया गया है। रैली स्थल के समीप से निकली रेलवे लाइन के पास भी पुलिस फोर्स तैनात है। रैली स्थल पर जाने वाले लोगों को पास जारी किए गए हैं। सभा स्थल पर हर आने जाने वाले की सघन चेकिंग की जा रही है।
रैली मार्ग पर सुबह 7 बजे से रोका गया आवागमन
रैली स्थल मार्ग पर सुबह 7 बजे से ही आवागमन रोक दिया गया है। दोपहर तीन बजे तक इस मार्ग पर आवागमन ठप रहेगा। इससे कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन व एसपी आफिस सहित तमाम कार्यालयों में आने जाने वाले लोगों का मार्ग डायवर्ट कर दिया गया है। इन्हेें कार्यालय जाने के लिए राठ रोड से होकर जाना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें