फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: भूखंड किसी के नाम, फैक्ट्री किसी और की

Mon, 24 Oct 2016 01:05 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
उप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) में अफसरों की लापरवाह कार्यशैली का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। निगम के जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक भूखंड उद्यमी को आवंटित किया गया। मौके पर जाकर उद्यमी को कब्जा देने में लापरवाही की गई। इसके चलते इस भूखंड पर दूसरे उद्यमी ने अपनी फैक्ट्री बना ली। इस दौरान निगम के अफसर आंखें मूंदे बैठे रहे।
विज्ञापन


जब आवंटित भूखंड पर फैक्ट्री बनाने के लिए उद्यमी पहुंचा तो वहां पहले से फैक्ट्री लगी मिली। अफसरों से शिकायत पर मामला खुला। उद्यमी को बदले में फैक्ट्री बना लेने वाले उद्यमी का भूखंड देने का मामला नियमों में उलझ गया। भूखंड का मूल आवंटी आज तक कब्जा पाने के लिए भटक रहा है।

पूरे प्रदेश में यूपीएसआईडीसी की किसी भी निर्माणाधीन योजना में भूखंडों की जानकारी देने संबंधी बोर्ड नहीं लगाए जाते। निगम के मार्केटिंग अफसर नक्शे के आधार पर ऑफिसों में बैठकर भूखंड आवंटित कर देते हैं। नक्शे में उद्यमी-आवंटी को भूखंड का पता बताया जाता है। ऐसी ही गफलत में नक्शे में भूखंड देखकर पहुंचे उद्यमी ने बगल वाली गली के भूखंड पर फैक्ट्री बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें