फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM In Kanpur: नहीं चलेंगी 100 सिटी बसें, रावतपुर से भी नहीं मिलेंगी, 30 हजार को करनी पड़ेगी वैकल्पिक व्यवस्था

Fri, 30 May 2025 11:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केसीटीएसएल के प्रबंध संचालन अधिकारी अभिनव निगम ने बताया कि प्रशासन की तरफ से जितनी बसों की मांग की गई थी, उन्हें रूट से हटाकर दे दिया गया है।
विज्ञापन
ई-बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री के शहर आगमन पर सीएनजी की सभी 70 और 30 इलेक्टि्रक बसों का संचालन ठप रहेगा। प्रशासन ने 160 सिटी बसों में से 100 बसें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए ली हैं। शुक्रवार को सिर्फ 60 ई-बसें ही विभिन्न रूटों पर दौड़ेंगी। रावतपुर तिराहे से रोडवेज बसें भी रात आठ बजे तक नहीं चलेंगी। इसके चलते रोजाना बसों से सफर करने वाले 30 हजार यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ेगी।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री शुक्रवार को शहर में रहेंगे। सीएसए में उनके कार्यक्रम में दूरदराज से लाभार्थियों को लाने, ले जाने और ड्यूटी पर लगे पुलिस, प्रशासनिक व अन्य विभागों के कर्मचारियों के लिए केसीटीएसएल से बसें उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था। अभी शहर के विभिन्न रूटों पर 70 सिटी बसें दौड़ रही हैं, जो पीएम के कार्यक्रम में लगेंगी।

संचालन पर भी पड़ेगा असर
इसके अलावा 90 में से 30 ई-बसें भी ली गई हैं। हालांकि, प्रशासन ने रोडवेज बसों की मांग नहीं की थी, लेकिन पीएम के शहर में रहने के दौरान इनके संचालन पर भी असर पड़ेगा। केसीटीएसएल के प्रबंध संचालन अधिकारी अभिनव निगम ने बताया कि प्रशासन की तरफ से जितनी बसों की मांग की गई थी, उन्हें रूट से हटाकर दे दिया गया है।

रावतपुर तिराहे से गुरुदेव तक नहीं चलेंगी रोडवेज
यातायात व्यवस्था सुगम व सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए शुक्रवार को सुबह 06:00 से रात 08:00 बजे तक रावतपुर तिराहा से गुरुदेव पैलेस चौराहे के बीच रोडवेज बसों का संचालन नहीं होगा। रोडवेज के चालकों, परिचालकों को इस संबंध में आदेश भी जारी हो गए हैं। साथ ही टाटमिल के आसपास भी बसें नहीं खड़ी होंगी। बसें झकरकटी बस अड्डे के अंदर खड़ी करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

विकासनगर, आजादनगर डिपो कराए खाली
शुक्रवार को प्रधानमंत्री की जनसभा में शामिल होने के लिए शहर के अलावा आसपास के जिलों व इलाकों से भी लोग पहुंचेंगे। उनके वाहन खड़े कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने पत्र जारी किया था। इस पर विकासनगर और आजादनगर डिपो खाली कराया गया है। यहां पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। गुरुवार रात से ही इन दोनों डिपो को खाली करा लिया गया। यहां की बसों को दूसरे डिपो में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें