पीएम मोदी कल महोबा में अर्जुन सहायक परियोजना समेत 3264.74 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पीएम का कार्यक्रम स्थल अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (आज) को वीर भूमि महोबा पहुंचेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पीएम का कार्यक्रम स्थल अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस लाइन के बने कार्यक्रम परिसर के चप्पे-चप्पे पर एसपीजी और पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बैठक का सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दिया। पीएम मोदी यहां अर्जुन सहायक परियोजना समेत 3264.74 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। गुरुवार को पुलिस लाइन में एडीजी जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश, आईजी चित्रकूट के. सत्य नरायन और एसपी सुधा सिंह ने पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। कहा कि ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी और पुलिसकर्मी पूरी तरह से सर्तक रहें।
चप्पे-चप्पे नजर रखें। पुलिस कर्मियों को तीन घंटे पूर्व पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी स्थल के आसपास गहन जांच और ड्यूटी के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने को कहा गया है। गुरुवार देर शाम अधिकारियों ने कांबिंग, ऊंचे स्थानों, इमारतों, पानी की टंकियों और डॉग स्क्वॉड के माध्यम से सघन चेकिंग की।
विज्ञापन
सघन जांच के निर्देश
सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारियों को होटल, धर्मशाला, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन में सघन जांच और बाहरी लोगों के सत्यापन निर्देश दिए गए हैं। उत्तर-मध्य रेलवे के सहायक सुरक्षा आयुक्त ने झांसी ट्रैक पर आरपीएफ गश्त करने के आदेश दिए हैं।