फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मैट पर कुश्ती, आधुनिक कोर्ट में सामूहिक खेलों का अभ्यास करेंगे खिलाड़ी

Thu, 02 Jan 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती स्पोर्ट्स स्टेडियम के जल्द ही दिन बहुरेंगे। खेलों में आई आधुनिकता के हिसाब से यहां 11 करोड़ रुपये की लागत से खेल कोर्ट, बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल, प्रशासनिक भवन, दर्शक दीर्घा, आदि का जीर्णोद्धार होगा। जल्द ही खिलाड़ी कुश्ती के दांव-पेंच भी गद्दे की जगह मैट पर दिखाएंगे। इससे खिलाड़ियों को जिले से आगे की प्रतियोगिताओं में खेल कोर्ट के बदलाव से होनी वाली समस्याओं से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

माती स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण वर्ष 2010 में करवाया गया था। समय के साथ यहां के खेल कोर्ट, मैदान, बहुउद्देशीय हॉल का लकड़ी का फ्लोर जर्जर हो गया था। वहीं गद्दे पर कुश्ती का अभ्यास गद्दों पर करने के दौरान उन्हें चोट लगने की भी आशंका बनी रहती थी। वर्तमान में स्टेडियम में विभिन्न खेलों के करीब 100 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं।
जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में नया वुडन फ्लोर लगाने के साथ दर्शक दीर्घा का स्थान परिवर्तित किया गया जाएगा। वहीं बास्केट बॉल, वॉलीबाल, लॉन टेनिस, खो-खो आदि के आदि कोर्ट तैयार कर उनके चारों ओर फेंसिंग करवाई जाएगी। मैदान में चारों ओर पानी की पाइप लाइन ड़ाली जाएगी। इससे मैदान को सूखने से बचाया जाएगा। इससे हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल आदि में खिलाड़ियों को चुटहिल होने की संभावना कम रहेगी। साथ ही स्टेडियम की सड़क, प्रशासनिक भवन आदि का भी करीब 11 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा। शासन की ओर से नामित कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निगन लिमिटेड की ओर से जनवरी मध्य से जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

........................
व्यवस्थाएं दुरुस्त होने के बाद की जाएगी कोच की मांग
वर्तमान में स्टेडियम में हॉकी, कुश्ती, बॉक्सिंग, खेलो इंडिया के तहत एथलेटिक्स के कोच सेवाएं दे रहे हैं। जल्द ही स्टेडियम में 1.7 करोड़ से तैयार की गई जिम का संचालन शुरू किया जाएगा। स्टेडियम में कोर्ट व अन्य व्यवस्थाएं पूरी होने पर कबड्डी, खो- खो, वॉलीबाल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, वेट लिफ्टिंग आदि के कोच की तैनाती के लिखे उच्चाधिकारियों से मांग की जाएगी। - नीलम सिद्दीकी, जिला क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें