कानपुर। कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट रविवार को बर्रा-8 स्थित केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने विभिन्न कलर बेल्ट के लिए प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदर्शन कर पदोन्नति कलर बेल्ट प्राप्त की। टेस्ट का शुभारंभ विद्यालय की प्रिंसिपल प्रियंका सहगल, एक्टिविटी इंचार्ज भारती सिंह ने किया। इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारी बलराम यादव, अविनाश चंद्र द्विवेदी, प्रयाग सिंह और सत्येंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे। टेस्ट का संचालन ताइक्वांडो प्रशिक्षक वकील अहमद ने किया। निर्णायक की भूमिका पवन सूर्यवंशी, अमन चौरसिया और तुषार यादव ने निभाई। इस मौके पर कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के दीपक चौरसिया, दिनेश दीक्षित, रामगोपाल बाजपेई, धर्मेश कुमार, राहुल तिवारी, अरुण सोनकर, आयुष मिश्रा, शशि चौरसिया, अंजू गुप्ता, शिल्पी बाजपेई, दिव्यांशी साहू, अतुल दुबे आदि मौजूद रहे।
परिणाम इस प्रकार रहे
- व्हाइट बेल्ट में वीर प्रताप सिंह, कार्तिक यादव, तेजस्वी कमल, अभिनव राजपूत, आदवी सिंह, विशाल तिवारी, अंश पांडे, कृषा सिंह, आयुष्मान सिंह यादव, साक्षी सिंह, पूर्वी पटेल ने पहला स्थान प्राप्त किया। अतीश कोहली, अंजिका उमराव, ईशानवी राठी, यानुष, श्रेष्ठ मिश्रा, विवान ठाकुर, आंशिक शर्मा ने द्वितीय स्थान और स्मिता पाल, ऐश्वर्य राज और आयुष पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- येलो बेल्ट में आरोही, शिवांश यादव, अंकुश द्विवेदी, आराध्य शर्मा, अभिनंदनी कुशवाहा, अनुकल्प यादव ने पहला स्थान पाया। जेसिका चांडलर, श्लोक सिंह, आरव यादव, हर्षित यादव ने द्वितीय स्थान और जेसी चांडलर, वर्तिका त्रिवेदी, अरिहंत दीक्षित तृतीय पर रहे।
- ग्रीन बेल्ट में अभिराज, दिव्यांश कुमार सिंह, आगमन श्रीवास्तव ने पहला स्थान पाया। दृश्य पाठक ने द्वितीय और अंजनेय राय, सनी वर्मा ने तीसरा स्थान पाया।
- ग्रीन बेल्ट प्रथम में शिवाय सिंह, दृष्टि मिश्रा, अनंत कुमार, यशिका आर्य ने प्रथम स्थान पर रहे। गौरी सचान, अद्विक सिंह द्वितीय और अथर्व यादव, वैष्णवी निगम ने तीसरा स्थान जीता।
- ब्लू बेल्ट में एंजल सचान ने पहला, अनिका पांडे ने द्वितीय स्थान पाया।
- ब्लू बेल्ट प्रथम में मुस्कान ने पहला, कृष्णा सिंह जादौन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रेड बेल्ट में नमन शर्मा, तनिष्का सोनकर ने पहला, श्रेयश सिंह ने द्वितीय और हिमांशु गुप्ता ने तीसरा स्थान पाया।