कानपुर। दक्षिण के लोगों को साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए जलनिगम की ओर से 33 वार्डों में लाइनें बिछाई जानी है। इसके लिए शासन की ओर से 316 करोड़ रुपये जारी हो गए हैं। श्यामनगर, गुजैनी, जरौली नाॅर्थ, बर्रा ईस्ट प्रथम, छेदी सिंह का पुरवा, उस्मानपुर, कृष्णानगर, केडीए दहेली सुजानपुर, बर्रा ईस्ट द्वितीय, दामोदरनगर, बर्रा गांव सहित 33 वार्डों में पेयजल लाइन बिछाने के लिए जलनिगम की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। दो दिसंबर को कैबिनेट में चर्चा के बाद प्रस्ताव को स्वीकृति मिली। जनवरी में योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता प्रवीण यादव ने बताया कि टेंडर मांगे गए हैंं। योजना का भुगतान शासन स्तर से होगा। (संवाद)
-