फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण के लिए लक्ष्य निर्धारित, लगेंगे 41.14 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। वर्ष 2020-21 में पौधरोपण का लक्ष्य शासन की ओर से निर्धारित कर दिया गया है। जिले में 41 लाख 14 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस बावत डीएम ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर अफसरों को तैयारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पौधरोपण के लिए शासन ने लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। अभी से अफसर तैयारी शुरु कर दें। वन विभाग को 21 लाख 66300 पौधे व अन्य विभागों को 19 लाख 47700 पौधों का लक्ष्य आवंटित किया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्ययोजना तैयार करें। ग्राम्य विकास को 11 लाख 41 हजार 100, राजस्व विभाग को एक लाख 29 हजार 900, पंचायती राज विभाग को एक लाख 29 हजार 900, आवास विकास विभाग को 8100 मिलाकर सभी विभागों को अलग अलग लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य के अनुसार सभी विभागों के अफसरों को तैयारी करने कहा। डीएम ने कहा कि इस वर्ष हुए पौधरोपण की जियो टैगिंग कराकर रिपोर्ट डीएफओ को भेजें। इस मौके पर एडीएम पंकज वर्मा, डीएफओ ललित गिरि, डीआईओएस अरविंद द्विवेदी आदि सभी अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें