फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रह स्थिति: मीन राशि में प्रवेश करेगा शुक्र, इन राशियों के लिए फलदायी, इनके लिए मुसीबत

Tue, 07 Feb 2023 12:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शुक्र का मीन राशि में प्रवेश करना विभिन्न राशियों को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करेगा। शुक्र के परिवर्तन से वैवाहिक जीवन और आय पर विशेष प्रभार पड़ेगा। शुक्र अपनी उच्चतम राशि में विराजमान होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्र का प्रवेश 15 फरवरी से मीन राशि में हो रहा है। शुक्र ग्रह भोग विलासता, धन संपदा और वैवाहिक जीवन का कारक है, जो मीन राशि में उच्च का होता है। वर्तमान में शुक्र कुंभ राशि में शनि के साथ युति में है। ज्योतिष विशेषज्ञ अनुभव त्रिवेदी के अनुसार यह परिवर्तन विभिन्न राशियों को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करेगा।

विज्ञापन


बताया कि शुक्र के मीन राशि में गोचर से वैवाहिक जीवन में विशेष प्रभाव होंगे। किसी के लिए ये वैवाहिक सुख और किसी के लिए यह ग्रह कलेश का कारण बनेगा। अर्थव्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा। फिल्म जगत से जुड़े लोगों को विशेषकर लाभप्रद रहेगा। शेयर बाजार में लाभ की स्थिति बनेगी। ब्यूटी केयर और कॉस्मेटिक इंडस्ट्रीज में अनुकूल स्थिति रहेगी।

जिनके लिए शुक्र अच्छा है, उन्हें इस कालखंड में मां लक्ष्मी की उपासना करनी चाहिए। जिनकी जन्म पत्रिका में शुक्र उच्च का है उनके लिए यह अति उत्तम समय है। जिन जातकों की पत्रिका में शुक्र की स्थिति प्रतिकूल है उन्हें श्री सूक्तम का पाठ अवश्य करना चाहिए।

विज्ञापन

राशियों पर इस तरह पड़ेगा प्रभाव

मेष :
वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। यदि आप अविवाहित हैं तो स्त्री पक्ष से लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। विरोधी परास्त होंगे।
वृष : द्वादश भाव में शुक्र की स्थिति आय के नए स्त्रोत बनाएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शिक्षा व प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी।
मिथुन : कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए अधिक श्रम करना पड़ेगा। व्यर्थ का व्यय होगा। मन विचलित रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। 
कर्क : व्यर्थ की भाग दौड़ रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबी यात्राएं होंगी। स्त्री पक्ष से कष्ट मिल सकता है।

सिंह : आकस्मिक धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी। स्वास्थ विकार होगा। वाणी में सौम्यता रखें। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है।
कन्या : यात्राएं सफल होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
तुला : विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ विकार होगा। अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। व्यर्थ का व्यय होगा। 
वृश्चिक : आय के स्त्रोत बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। तनाव की स्थिति रहेगी। व्यर्थ का व्यय होगा। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे।
विज्ञापन

धनु : पारिवारिक कलेश होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। अनावश्यक चिंता रहेगी। विरोधी हावी रहेंगे।
मकर : भाग्य का साथ मिलेगा। वाणी प्रभावशाली रहेगी। शिक्षा व प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कुंभ : आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ में सुधार होगा। वाणी में संयम रखें। अनावश्यक के विवाद में न पड़ें। भाग्य से धन लाभ होगा।
मीन : परिश्रम अधिक रहेगा। आकस्मिक घटनाएं होंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति के लिए अधिक श्रम होगा। स्वास्थ के प्रति चिंता रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें