फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंटू सेंगर हत्याकांड: लखनऊ के एक कारोबारी ने आरोपी भाइयों को दी थी शरण, भाई के पास आया था गोपनीय पत्र

Thu, 24 Dec 2020 11:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पूर्व बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिंटू सेंगर के हत्यारोपी भाइयों को लखनऊ के एक कारोबारी ने शरण दे रखी थी। इस संबंध एक गोपनीय पत्र पिंटू के परिजनों को भेजा गया है। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस अब अपने स्तर से पत्र में लगाए गए आरोपों की जांच करेगी।
विज्ञापन


जांच में कारोबारी के खिलाफ साक्ष्य मिलते हैं, तो उस पर अपराधी को पनाह देने का केस दर्ज होगा। 20 जून को हुई पिंटू सेंगर की हत्या के आरोपी भाई सऊद अख्तर और महफूज अख्तर कई दिन तक फरार रहे थे। पिंटू के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले एक लेटर उनके घर पहुंचा।

इसमें लिखा हुआ है कि लखनऊ के लाला बाग इलाका निवासी कारोबारी ने दोनों को पनाह दी थी। पैसों से मदद करने के साथ ही सरेंडर कराने में भी आया था। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि अभी तक पत्र के बारे में जानकारी नहीं मिली है। शिकायत आती है तो जांच की जाएगी। 
विज्ञापन


जेल अस्पताल से बैरक में शिफ्ट हुए हत्यारोपी
हत्याकांड के आरोपी मनोज गुप्ता, पप्पू स्मार्ट, तनवीर बादशाह, टाइशन समेत पांच जेल अस्पताल में कई दिन से आराम फरमा रहे थे। जेल प्रशासन इन सभी को सुविधाएं मुहैया करवा रहा था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद उच्च अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया। सभी को जेल अस्पताल से बैरक शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें