फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..और जब मिली खून से सनी चिट्ठी: किसान के घर उड़कर आया कबूतर, उर्दू में लिखी थीं सात पंक्तियां

Thu, 16 Feb 2023 08:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिधनू कठारा गांव में किसान के घर कबूतर उड़कर पहुंचा था, जिसके गले में चिट्ठी लटक रही थी। किसानों ने कबूतर को पकड़कर चिट्ठी निकाली। उसमें उर्दू भाषा में सात पंक्तियां लिखी थीं।
विज्ञापन
कबूतर और चिट्ठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिधनू कठारा गांव निवासी किसान धर्मेंद्र कुशवाहा के घर उस समय हड़कंप मच गया। जब एक कबूतर खून से लिखी चिट्ठी लेकर पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों ने कबूतर को पकड़ लिया, जिसके बाद उन्होंने उसके गले में लटक रही चिट्ठी निकाली।

विज्ञापन

चिट्ठी में वर्गाकार भाग के अंदर उर्दू भाषा में कुछ संदेश लिखा हुआ मिला। ये देखते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। वहीं, पुलिस ने कबूतर को उड़ाकर चिट्ठी रख ली। पुलिस के अनुसार किसी ने टोने टोटके लिए यह चिट्ठी लिखी थी।
धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि गुरुवार सुबह वह अपने दरवाजे पर मवेशियों को चारा डाल रहे थे। तभी वहां पर एक कबूतर उड़ता हुआ आया और उनके चबूतरे पर बैठ गया। सफेद रंग के कबूतर के गले में एक धागे में एक कागज का टुकड़ा बंधा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने पड़ोसियों की मदद से कबूतर को पकड़ लिया। जो चिट्ठी उसके गले में बंधी थी उसमें सात पंक्तियों में उर्दू में कुछ लिखा हुआ है। वहीं चिट्ठी की दूसरी ओर खून लगा हुआ है। ग्रामीणों ने कबूतर को एक पिंजड़े में कैद करके पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने कबूतर को उड़ाकर चिट्ठी रख ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें