फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एक्सल टूटने से हाईवे पर पलटी पिकअप, 10 श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। आगरा-कानपुर हाईवे स्थित उझियानी गांव के सामने शनिवार को श्रद्धालुओं से भरी पिकअप का एक्सल टूट गया। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार 10 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को महेवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी श्रद्धालु लखना मंदिर में झंडा चढ़ाने के बाद वापस कानपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कानपुर नगर के श्रद्धालु लखना कालिका मंदिर से झंडा चढ़ाने आए थे। सुबह आठ बजे आगरा-कानपुर सिक्सलेन हाईवे से लौट रहे थे। घायलों में शामिल घाटमपुर थाना क्षेत्र के नंदना गांव निवासी रामपाल सिंह ने बताया कि उझियानी गांव के सामने एक्सल टूट जाने से पिकअप पलट गई।
हादसे पिकअप चालक संतोष सिंह निवासी दौलतपुर, आरती पत्नी अखिलेश निवासी गिरसी घाटमपुर ,अनूप निवासी महिपालुर ,कमला देवी मोतीपुर , बिटान महिपालपुर, द्रोपदी ,कन्हैया, पुष्पा देवी महिपालपुर, पूजा देवी निवासी मानपुर ,सोमवती निवासी मानपुर व राजकुमार निवासी महिपालपुर आदि घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी महेवा में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें